वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार, 1 फरवरी को बजट पेश किया. ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था. ऐसे में निर्मला सीतारमण ने तमाम बडे़ ऐलान किए. उन्होंने बजट 2023 में रोजगार को लेकर भी काफी कुछ कहा है. वित्त मंत्री के मुताबिक स्टार्टअप्स और शिक्षण संस्थानों में इनोवेशन और रिसर्च के लिए नेशनल डेटा गर्वर्नेंस पॉलिसी लाई जाएगी. इससे महत्वपूर्ण डेटा तक सबकी पहुंच आसान बनेगी. इससे युवा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे. इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बनाए जाएंगे. साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का चौथा फेज लॉन्च किया जाएगा. देखिए वीडियो.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में नौकरियों के नाम पर क्या बड़े ऐलान किए?
बजट 2023 में रोजगार को लेकर भी काफी कुछ कहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















