The Lallantop
Logo

बिहार में PWD इंजीनियर ने जूनियरों के घरों में छिपाया था कैश, 5 करोड़ से ज्यादा बरामद

पटना के ठिकानों से विजिलेंस टीम को सवा करोड़ रुपए कैश और किशनगंज से करीब 4 करोड़ रुपए मिले हैं.

Advertisement

बिहार (Bihar) में विजिलेंस टीम ने शनिवार, 27 अगस्त को ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें 5 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि इंजीनियर संजय कुमार राय के पटना (Patna) के दो और किशनगंज (Kishanganj) में स्थित 3 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में संजय कुमार के अलावा उनके सहयोगियों के ठिकाने भी शामिल हैं. पटना के ठिकानों से विजिलेंस टीम को सवा करोड़ रुपए कैश और किशनगंज से करीब 4 करोड़ रुपए मिले हैं. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement