UPTET पेपर लीक मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं?
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का बयान आया सामने.
Advertisement
पेपर लीक होने के चलते उत्तर प्रदेश में रविवार, 28 नवंबर को आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) रद्द हो गई है. कुछ जगहों पर परीक्षा शुरू भी हो गई थी. इस मामले में यूपी STF ने अलग-अलग जिलों से लगभग दो दर्जन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. परीक्षा का पेपर वॉट्सऐप पर लीक हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश द्विवेदी का बयान सामने आया है. देखिए वीडियो.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








