गैंगस्टर और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को गाजीपुर के उनके पारिवारिक कब्रगाह में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. मुख्तार के बड़े भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने उनकी हत्या को लेकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनके भाई की जहर देकर हत्या की गई है. और समय आने पर वो इसके सबूत भी पेश करेंगे. अफजाल अंसारी ने आगे बताया कि माफिया बृजेश सिंह को बचाने के लिए सरकार ने उनके भाई की हत्या करवा दी है. लल्लनटॉप से जुड़े सिद्धांत मोहन बनारस में हैं और इस मामले में उन्होंने सीनियर क्राइम रिपोर्टर पवन कुमार सिंह से बातचीत की है. इस बातचीत में पवन ने तफ्सील से मुख्तार और बृजेश सिंह के गैंगस्टर बनने और इनके बीच के अदावत के बारे में बात की है. इस पूरी बातचीत को सुनने के लिए वीडियो देखें.
इस पत्रकार ने बता दिया मुख्तार और बृजेश के बीच अदावत की 'असल' कहानी
यूपी का पूर्वांचल लंबे समय तक मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की अदावत का गवाह रहा है. इनके बीच हुए गैंगवार में कई लोगों की जाने गईं. अब मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बृजेश सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








