The Lallantop
Logo

एक्सप्रेस-वे पर जिस हाथी का वीडियो अखिलेश ने डाला था, पुलिस ने उसके महावत को भेजा जेल

महावत खाना खा रहा था, मादा हाथी रोड पर चली गई, पकड़ाने पर महावत ने बताया कि लाइसेंस ही नहीं है.

Advertisement

हाल में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हथिनी देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद खबर है कि उसके महावत को जेल भेज दिया गया है. वहीं हथिनी की जिम्मेदारी दूसरे महावत को सौंपी गई है. बता दें कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर 29 जुलाई को एक हथिनी दिखी थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट भी किया था.  वीडियो में एक्सप्रेस-वे पर एक हथिनी टहलती दिख रही थी. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement