The Lallantop
Logo

अलका लांबा को जिसने अश्लील बात कही, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर माफ़ी मंगवाई

युवक ने ‘दिल से माफ़ी’ मांगने वाली पोस्ट लिखीं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर दुनियाभर का माल मत्ता मौजूद है. मुद्दे हैं और लोगों की राय है. लेकिन कुछ लोग राय देने की जगह गाली देते हैं. अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. लेकिन इन्हें भाषा के प्रयोग की क्लास देने के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस भी मौजूद रहती है. ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर ज़िले का है. यहां का एक युवक ट्विटर पर लगातार लोगों को गालियां दे रहा था. लोगों ने यूपी पुलिस को टैग किया. इनको धर लाइ घर से पुलिस. बाक़ायदा केस मुक़दमा दर्ज किया. पुलिस खड़ी है ट्विटर पे, लिए लुकाठी हाथ. गाली गप्पड़ कर रहे, तो चलो हमारे साथ. इसके बाद युवक ने ‘दिल से माफ़ी’ मांगने वाली पोस्ट लिखीं.

Advertisement

Advertisement

Advertisement