त्रिपुरा में पिछले महीने हुई हिंसा के विरोध में शुक्रवार 12 नवंबर को महाराष्ट्र के कई शहरों में रैलियां निकाली गईं. कुछ जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से सब हुआ, पर मालेगांव, नांदेड़ और अमरावती में हिंसा हुई. तोड़फोड़ हुई, जमकर बवाल काटा. शुक्रवार की घटना के विरोध में शनिवार, 13 नवंबर को भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था. पर भीड़ ने बंद के दौरान भी कई स्थानों पर पथराव किया और दुकानों में तोड़-फोड़ की. पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. प्रशासन ने अगले आदेश तक अमरावती में कर्फ्यू लगा दिया. 4 दिनों के लिए धारा 144 लगा दी और अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. देखिए वीडियो.
महाराष्ट्र के अमरावती में ऐसा क्या हुआ कि हिंसा भड़की और प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा!
भाजपा और हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










