साल के आखिरी दिन मोदी सरकार की उम्मीदों पर फिरा पानी| दी लल्लनटॉप शो| Episode 121
भारी जद्दोजहद के बाद भी अब तक ट्रिपल तलाक बिल राज्यसभा में पास नहीं हो सका है.
Advertisement
साल भर ट्रिपल तलाक़ बिल पर खूब बातें हुईं. सड़क से लोकर सुप्रीम कोर्ट और फिर सुप्रीम से लेकर संसद तक इस मुद्दे को लेकर गरमागर्मी रही. चार दिन पहले यानी 27 दिसंबर को ट्रिपल तलाक़ बिल एक बार फिर चर्चा के लिए लोकसभा में पहुंचा. कई विपक्षी दल बिल के विरोध में सदन से वाकआउट कर गए. जिसके बाद सदन में वोटिंग हुई. नतीज़ा ये रहा कि लोकसभा में बहुमत से ट्रिपल तलाक़ बिल पारित हो गया. आज बारी थी, जब ट्रिपल तलाक़ बिल राज्यसभा में पेश होता.अगर सरकार इस बिल को राज्यसभा में भी पारित करा ले जाती तो ये उसकी बड़ी जीत होती. विपक्षी दलों ने बिल को लेकर ग़ुलाम नबी आज़ाद के चेंबर में मीटिंग भी की. राज्यसभा में बिल को सलेक्ट कमेटी पर भेजने और न भेजने को लेकर विरोध हुआ. नतीजे में हंगामा हुआ, राज्यसभा की कार्यवाही 2 जनवरी तक के लिए टल गई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















