The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: बिरसा मुंडा की जयंती पर PM मोदी किनके बीच पहुंचे?

आदिवासियों के लिए केंद्र की सत्ता में रहीं सरकारों ने अब तक क्या-क्या किया?

Advertisement

बिरसा मुंडा की पहचान से जुड़े प्रतीकों की राजनीति देश में नई नहीं है. आदिवासियों के खैरख्वाह बनने की ख्वाहिश जिस नेता ने रखी, साल में कम से कम एक बार बिरसा मुंडा का नाम ज़रूर लेता रहा. लेकिन इन नामलेवा नेताओं ने आदिवासियों का भला कितना किया, ये दूसरी बात है. ये बहस आज फिर इसीलिए हो रही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बिरसा मुंडा जयंति के मौके पर उनके गांव पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री का दावा है कि वो खाली हाथ झारखंड नहीं जा रहे हैं. उन्होंने आदिवासी जनजातियों में हाशिये पर रह गए समाजों के लिए एक नई केंद्रीय योजना का ऐलान किया है. ऐसे में केंद्र की सत्ता में रहीं सरकारों ने अब तक क्या-क्या किया, उसका मूल्यांकन ज़रूरी हो जाता है. यही काम होगा आज दी लल्लनटॉप शो में. देखिए वीडियो.  
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement