The Lallantop
Logo

थलपति विजय का पुराना इंटरव्यू वायरल, जिसके बाद जवान कैमियो की खबरें गर्म होने लगी

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि 'जवान' में थलपति विजय का कैमियो होने वाला है. ऐसी खबरों के बीच ही ये पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

Shah Rukh Khan की फिल्म Jawan की रिलीज़ में महीने भर से भी कम का समय है. मेकर्स पहले ही प्लान कर चुके हैं कि ग्राउंड पर उतरकर प्रमोशन नहीं करेंगे. ‘पठान’ से शाहरुख ये सीख चुके हैं. ‘जवान’ को #AskSRK से बूस्ट मिल रहा है. रही-सही कसर फैन्स पूरी कर रहे हैं. फिल्म को लेकर माहौल गर्म रखा जा रहा है. ऐसे ही शाहरुख के एक फैनपेज ने एक वीडियो शेयर किया जो अचानक से वायरल हो गया. ये शाहरुख के किसी पुराने इंटरव्यू या इवेंट से नहीं. बल्कि थलपति विजय का पुराना इंटरव्यू है, जहां वो शाहरुख की फिल्मों पर बात कर रहे हैं. काफी लंबे समय से विजय का नाम ‘जवान’ से जोड़ा भी जा रहा है कि वो फिल्म में सरप्राइज़ कैमियो करेंगे. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement