उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में एक 18 साल की लड़की का शव उसकी कब्र खोदकर निकाला गया. इससे पहले पुलिस को गांव के खेत में एक दलित लड़के की लाश मिलने की खबर मिली थी. पुलिस मामले की जांच करने पहुंची. गांव के लोगों से मिली सूचना के आधार पर मामला शुरुआती तौर पर ऑनर किलिंग का लगा. फिर एक लड़की की कब्र खोदी गई. कब्र से निकाली गई लड़की की लाश और खेत में मिले दलित लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. ये मामला बस्ती के ग्राम पड़रिया चेत सिंह का है. देखिए वीडियो.
उत्तर प्रदेश: दलित लड़के का शव मिला, लड़की की लाश कब्र से निकाली; पुलिस ने बताया 'ऑनर किलिंग' केस
यूपी के बस्ती के इस मामले को पुलिस ने शुरुआती जांच में 'ऑनर किलिंग' बताया है. लड़की के घर में ट्रैक्टर चलाने जाता था लड़का.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















