The Lallantop
Logo

सुर्खियां: अतीक अहमद प्रयागराज आया, तो मीडिया से क्यों बोला 'शुक्रिया'?

अतीक अहमद ने कहा, "आप लोगों का शुक्रिया. आप लोगों की वजह से हिफाजत है."

Advertisement

टीवी चैनलों पर आज भी अतीक़-अतीक़ रहा. अतीक़ अहमद को उमेश पाल हत्याकांड केस की सुनवाई के लिए प्रयागराज में पेश होना है. पेशी के लिए अतीक को यूपी पुलिस गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया. साबरमती जेल से उदयपुर होते हुए मध्यप्रदेश के शिवपुरी के रास्ते. अतीक को इससे पहले जो टीम लेने गई थी, वही टीम इस बार भी भेजी गई है. पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक और 30 कॉन्स्टेबल मौजूद हैं. काफिले में एक जीप और दो बंदी रक्षक वाहन भी हैं. रास्ते में शिवपुरी में अतीक़ का काफिला रुका, तो पीछे लगी मीडिया ने उससे बात की. इंडिया टुडे से बात करते हुए अतीक अहमद ने कहा, "आप लोगों का शुक्रिया. आप लोगों की वजह से हिफाजत है."
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement