पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने तिब्बत और ताइवान को चीन का हिस्सा मानने को लेकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों पर निशाना साधा है. स्वामी ने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी की 'मूर्खता' के चलते भारतीयों को तिब्बत और ताइवान को चीन का हिस्सा मानना पड़ा है.
सुब्रमण्यन स्वामी ने ताइवान, तिब्बत विवाद के लिए नेहरू, वाजपेयी को बताया जिम्मेदार, मोदी को भी नहीं छोड़ा
स्वामी ने कहा कि सीमाई मुद्दे पर चीन एलएसी समझौते का सम्मान नहीं करता है और लद्दाख में भारतीय भूमि पर कब्जा किया हुआ है. इसके बावजूद पीएम मोदी कहते हैं कि 'कोई आया नहीं'.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सीमाई मुद्दे पर चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समझौते का सम्मान नहीं करता है और लद्दाख में भारतीय भूमि पर कब्जा किया हुआ है. इसके साथ ही सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. कहा कि भारतीय सीमा क्षेत्र में चीनी सैनिकों के घुसने के बावजूद पीएम मोदी कहते हैं कि 'कोई आया नहीं'. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)


















