The Lallantop
Logo

सोशल लिस्ट: खान सर की शादी के रिसेप्शन में बीवी के पर्दे पर उठे सवाल, लोगों ने डबल स्टैंडर्ड वाला बताया

खान सर की शादी पर पर्दे को लेकर एक बहस शुरू हो गई.

Advertisement

खान सर की शादी और रिसेप्शन ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. एक क्लास में उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने शादी कर ली है और स्टूडेंट्स के लिए भोज भी रखा जाएगा. इसी भोज और रिसेप्शन से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए, कहीं वे एक छात्र को खाना परोसते दिखे, तो कहीं तेजस्वी यादव के साथ मज़ेदार बातचीत करते नजर आए. बधाई देने वाले पोस्ट्स भी खूब आए, लेकिन एक चीज़ जिसने सबसे ज़्यादा बहस छेड़ी, वो थी उनकी बीवी का पर्दा करना. कई यूज़र्स ने इसे लेकर खान सर पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया, जबकि कुछ ने इसे निजी पसंद और सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान बताया.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement