हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले छह कांग्रेस विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं. इन निलंबित विधायकों में राजिंदर सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, दविंदर भुट्टो और इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं. इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के पक्ष में वोट डाला था, जिससे अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई थी. इन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास अब घटकर 34 सीटें हो चुकी हैं. वहीं, बीजेपी की संख्या नहीं बढ़ेगी क्योंकि 6 बागी विधायकों को स्पीकर ने निलंबित कर दिया था और 3 निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका देने वाले 6 बागी विधायकों सहित 3 निर्दलीय विधायक BJP में शामिल
Himachal Pradesh मेंCongress को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण अयोग्य ठहराये गए छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही तीन बागी विधायकों ने भी बीजेपी ज्वाइन की है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









