पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala) की हत्या (murder) के मामले में पंजाब पुलिस (punjab police) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस ने बठिंडा जेल से मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू, फिरोजपुर जेल से शरद और देहरादून की जेल से गैंगस्टर मनप्रीत उर्फ सुखपाल को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि ये तीनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. साथ ही मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू और शरद गैंग के प्रमुख शार्प शूटरों में भी शामिल हैं. इन तीनों की लंबी क्रिमिनल हिस्ट्री है, पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ सरेआम मर्डर, लूट और पैसा उगाही के कई मामले दर्ज हैं.देखिए वीडियो.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 3 अरेस्ट, जानिए मूसेवाला के हत्यारों को क्या मदद पहुंचाई थी?
बताया जाता है कि ये तीनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















