बीजेपी (bjp) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव (loksabha election) के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसमें मध्य प्रदेश (madhya pradesh) की 29 में से 24 सीट शामिल है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) को विदिशा लोकसभा सीट से टिकट मिला है. टिकट मिलने पर शिवराज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी मां है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है. विदिशा से मेरा भावनात्मक लगाव है. मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित भाई और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि एक बार फिर उन्होंने मुझे विदिशा की सेवा का अवसर दिया है.
'बीजेपी मेरी मां, अटल जी ने मुझे विदिशा सीट सौंपी' : शिवराज सिंह चौहान
madhya pradesh की 29 में से 24 सीटों पर बीजेपी ने अपने candidates की घोषणा कर दी है. गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया तो विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








