रूस अपने एक ख़ास दोस्त की पीठ में छुरा घोंपने की तैयारी कर रहा है. ये हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पुतिन के गुप्त दस्तावेज कह रहे हैं.
वो भी तब, जब ये दोस्त यूक्रेन के ख़िलाफ़ लड़ाई में हर तरह से मदद कर रहा है. उसने यूक्रेन पर हमले के लिए अपनी ज़मीन दे दी. अपनी सेना भी तैयार रखी है. कहा है, हम बस इशारे का इंतज़ार कर रहे हैं. और तो और, उस दोस्त देश का राष्ट्रपति भी पुतिन के इशारे पर चलता है. फिर भी पुतिन उस पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. उनका इरादा साम दाम दंड भेद, हर तरीक़े से उस देश पर क़ब्ज़ा करने का है.
अब तक आपको अंदाज़ा हो गया होगा कि, हम किस देश की बात कर रहे हैं?
नहीं हुआ है तो साथ बने रहिए. क्योंकि आज दुनियादारी में हम जानेंगे,
- पुतिन के दफ़्तर से लीक हुए दस्तावेज से क्या पता चला है?
- और, इस दस्तावेज से अमेरिका और यूरोप क्यों परेशान हैं?
दुनियादारी: पुतिन का सीक्रेट प्लान लीक, अब इस पड़ोसी देश पर करेंगे क़ब्ज़ा?
अब पुतिन किस पड़ोसी देश पर निशाना लगा रहे हैं?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















