The Lallantop
Logo

‘मेरी उम्र देश को लग जाए’ वायरल सब्जीवाले रामेश्वर ने गरीबी पर बोल राहुल गांधी से क्या कहा?

फर्ज बनता था कि रामेश्वर को ढूंढा जाए और उनकी मदद की जाए.

Advertisement

आजादपुर मंडी वाले रामेश्वर मिल गए हैं. कुछ दिनों पहले लल्लनटॉप के साथी आर्यन और भानू ने टमाटर के बढ़ते भावों के बीच एक ग्राउंड रिपोर्ट की थी ‘ठेले से खेत तक’. इस ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान आर्यन और भानू दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात हुई थी रामेश्वर से. रामेश्वर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सब्जी बेचते हैं और उसकी इलाके में रहते हैं. जब भानू रामेश्वर से बात कर रहे थे, उस दौरान रामेश्वर फफक पड़े, बेबसी और लाचारी के आंसूओं के दर्द को देश ने समझा और उनकी मदद की दरकार की. ऐसे में फर्ज बनता था कि रामेश्वर को ढूंढा जाए और उनकी मदद की जाए. फिर शुरु हुई रामेश्वर की तलाश. जो करीब तीन हफ्तों बाद खत्म हुई. भानू ने रामेश्वर से बात की है. बात-चीत के दौरान रामेश्वर ने क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement