The Lallantop
Logo

PM मोदी के प्रमुख सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष चुना गया

और अब सवाल ये कि क्या पुराने खिलाड़ियों के हाथ में रहेगी कमान?

Advertisement

बात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की. 19 फरवरी को ट्रस्ट की पहली मीटिंग हुई. मीटिंग के ठीक पहले दो नाम ट्रस्ट में शामिल किए गए. महंत नृत्य गोपाल दास और चंपत राय. कौन हैं ये दो लोग? मीटिंग में राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर कॉम्प्लेक्स विकास कमिटी का गठन किया गया. इसकी कमान रोचक तरीके से नृपेन्द्र मिश्रा को दी गई. वही नृपेन्द्र मिश्रा, जो पहले मोदी के प्रमुख सचिव थे. इस सबके अलावा आपत्ति भी आई. हिन्दू महासभा की तरफ से. कहा गया कि RSS, विहिप और BJP सरकार ने ट्रस्ट पर कब्जा कर लिया है.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement