The Lallantop
Logo

राजस्थान में गौ तस्कर समझ 2 लड़कों की पिटाई, गाय के नाम पर गुंडागर्दी कब रुकेगी?

घटना की जानकारी जब तक पुलिस को दी गई, तब तक सारे हमलावर फरार हो चुके थे.

Advertisement

रात के घुप्प अंधेरे में दो लड़के सड़क पर बदहवास पड़े हुए हैं. बगल में एक पिकअप जीप खड़ी है. गाड़ी का नंबर हरियाणा का है. दोनों लड़कों को 12-15 लोग बुरी तरह से पीट रहे हैं. गालियां दे रहे हैं. तभी कोई कहता है कि इनकी गाड़ी चेक करो. तो कोई कह रहा है कि गाड़ी भगाने की हिम्मत कैसे हुई. वीडियो में दिख रहा हर शख्स बारी-बारी से आ रहा है और लड़कों को पीट रहा है. चप्पल, थप्पड़, डंडे से पीटने के बाद लड़कों को मरी हुई हालत में छोड़ देते हैं और इनकी गाड़ी में जाकर कुछ जांच-परख़ करने लगते हैं. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement