The Lallantop
Logo

मुकेश अंबानी समेत अरबपतियों को इस बंदे ने दे दिया तगड़ा ऑफर!

मल्होत्रा भारतीय संस्कृतियों पर एक 'हिंदू राष्ट्रवादी' नज़रिया रखते हैं.

Advertisement

एक वीडियो आया...  भयंकर वायरल हुआ...  वीडियो तो हम आपको दिखा नहीं सकते..बता देते हैं उस वीडियो में था क्या? हरे कुर्ते में टीका लगाए रुद्राक्ष पहने एक आदमी स्टेज पर बैठा है. कल्ट गुरू नित्यानंद कैलासा वाले के साथ. भारी-भरकम्प गद्दी है. त्रिशूल जड़ा है पीछे. व्यक्ति के हाथ में काग़ज़ है, जैसे वो कुछ प्रेज़ेंट करने वाला हो...गोया वो कुछ प्रेज़ेंट करने वाला हो. पहले वो एक प्रपोज़ल देता है-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“आप में से जो भी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग या वेंचर कैपिटलिज़्म में हैं, ये प्रस्ताव आपको दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना देगा. अगर आप बिल गेट्स के पास जाएं, तो उनकी सबसे बड़ी समस्या ये है कि उन्होंने जो भी कमाया, वो उनके अगले जन्म में किसी काम नहीं आएगा. तो हम बिल गेट्स के पास जाएंगे और उनसे कहेंगे कि आपके पास दस हज़ार करोड़ हैं. आप दान वग़ैरह करते हो, ताकि आपको स्वर्ग मिल जाए. लेकिन अगर आप उस 10 हज़ार करोड़ में से पांच हज़ार करोड़ हमें दे दें, तो हम अगले जन्म में आपको ढूंढ कर ये पैसा दे देंगे.”

Advertisement
Advertisement