पांच राज्यों की चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही अधिकारियों के VRS (एच्छिक सेवा निवृत्ति) लेने की खबरें आने लगी हैं. कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने जहां 8 जनवरी को अपने VRS आवेदन और बीजेपी में शामिल होने के बारे में बताया, वहीं अब खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) के VRS को स्वीकार कर लिया गया है. लखनऊ में तैनात रहे राजेश्वर सिंह ने पिछले साल अगस्त में यह आवेदन किया था. मीडिया में खबरें हैं कि राजेश्वर सिंह आगामी यूपी चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस संबंध में राजेश्वर सिंह की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है.देखिए वीडियो.
UP चुनाव: ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के VRS का BJP कनेक्शन क्या है?
सरकार ने VRS को स्वीकार कर लिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










