The Lallantop
Logo

Rahul Gandhi ने संसद में ऐसा क्या कहा? PM Modi को 10 साल में पहली बार ये काम करना पड़ा

Rahul Gandhi ने देश में हिंसक घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए BJP पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी हिंसा को बढ़ावा देती है. उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा बोला कि PM Narendra Modi ने खड़े होकर खुद आपत्ति जताई. हुआ क्या था?

Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार, 1 जुलाई को संसद में अपने भाषण के दौरान कई ऐसी टिप्पणियां कीं, जिस पर सदन में खूब बवाल मचा. इस दौरान एक ऐसी घटना हुई जो पिछले 10 साल में नहीं देखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान खड़े होकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. दरअसल, अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे हिंसा की बात करते हैं.” पीएम मोदी ने नेता प्रतिपक्ष की इस टिप्पणी पर ऐतराज़ जताया. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांग की कि राहुल गांधी को सदन में माफी मांगनी चाहिए. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement