लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपियों को पंजाब सरकार दो-दो लाख का मुआवजा देगी!
26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुई थी हिंसा.
Advertisement
26 जनवरी, 2021 को किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा से जुड़े पंजाब के 83 आरोपियों को पंजाब सरकार ने दो-दो लाख रुपए मुआवजा देनी की बात कही है. 26 जनवरी 2021 को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला था. इस रैली के दौरान हिंसा हुई थी. आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे. कई सुरक्षाकर्मियों तक पर हमले किए गए थे. लालकिला परिसर में घुसकर धार्मिक झंडा तक लगा दिया था. दोनों पक्षों में झड़प हुई थी. 200 से ज्यादा किसानों पर केस दर्ज किया गया था. इसी घटना के बाद से हर महीने की 26 तारीख को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाता है. देखिए वीडियो.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








