वो देश, जहां सोने को लेकर अफ़वाह उड़ी और यूरोप के साम्राज्यवादी देशों ने लाइन लगा दी. झगड़ा हुआ तो उन्होंने आपस में बंटवारा कर लिया. इतना हिस्सा तुम्हारा, इतना हमारा. सेकंड वर्ल्ड वॉर की सबसे ख़तरनाक लड़ाईयां भी यहीं लड़ीं गई. जब मुल्क़ आज़ाद हुआ तो जाति के नाम पर दंगे होने लगे. तब पड़ोसी देशों ने आकर मामला शांत कराया. मतलब ये कि बाहरी हस्तक्षेप बरकरार रहा. यहां पिछले कुछ सालों से मामला शांत चल रहा था. लेकिन अब फिर से बखेड़ा शुरू हो गया है. लोग चीन के बढ़ते दखल का विरोध कर रहे हैं. 24 नवंबर को प्रदर्शनकारियों ने संसद में आग लगा दी. वे प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. सोलोमन आईलैंड्स का इतिहास क्या है? सेकंड वर्ल्ड वॉर में इसकी क्या भूमिका रही? हालिया झगड़े में चीन का नाम क्यों आ रहा है? देखें वीडियो.
दुनियादारी: चीन ने ऐसा क्या किया कि सोलोमन आईलैंड्स में PM का इस्तीफा मांगा जा रहा है?
सोलोमन आईलैंड्स की सेकंड वर्ल्ड वॉर में क्या भूमिका रही?
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












