The Lallantop
Logo

क्या पीएम मोदी ने असंवेदनशील बयान दिया? राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता हमलावर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में एक बयान दिया.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में एक बयान दिया. विपक्ष ने इस बयान को  असंवेदनशील बताते हुए पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की है. दरअसल, पीएम मोदी ने मंच से एक चुटकुला सुनाया. पहले हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कहा था. उन्होंने कहा कि - बचपन में हम एक चुटकुला सुनते थे वो बताना चाहता हूं. एक प्रोफ़ेसर थे और उनकी बेटी ने आत्महत्या की. तो एक चिट (चिठ्ठी) छोड़कर गई. कि मैं ज़िंदगी में थक गई हूं. मैं जीना नहीं चाहती हूं. तो मैं कांकरिया तालाब में डूबकर के मर जाऊंगी। अब सुबह देखा बेटी घर में नहीं है. तो बिस्तर में चिठ्ठी मिली। तो पिताजी को बड़ा गुस्सा आया. बोले- मैं प्रोफ़ेसर, इतने साल मैंने मेहनत की और ये कांकरिया की स्पेलिंग ग़लत लिखकर जाती है. देखिए वीडियो. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement