भूटान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की है. एक फेसबुक पोस्ट के जरिए भूटान के प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी दी. इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं. साल 2016 में पीएम मोदी को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान अब्दुल अजीज अल सऊद मिला था. इसी साल उन्हें अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान’ से भी सम्मानित किया गया. यह सम्मान अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक अमानुल्ला खान के नाम पर रखा गया है. खान ने अपने देश की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाई थी. देखें वीडियो.
भूटान PM मोदी को देगा अपना सर्वोच्च सम्मान, 4 मुस्लिम देश भी कर चुके हैं सम्मानित
भूटान के सर्वोच्च सम्मान का नाम ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक गाइल्पो’ है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















