The Lallantop
Logo

योगी सरकार CAA हिंसा का आरोप जिस PFI पर लगा रही, वो क्या सिमी का नया रूप है?

क्या है PFI और क्या काम है इस संगठन का?

Advertisement
एक हफ़्ते से भी ज़्यादा वक़्त बीत चुका है, जब देश के कई हिस्सों में नए नागरिकता क़ानून को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. पूरे देश में 25 मौतों का आंकड़ा बन रहा है. यूपी का रुख करें. अकेले यूपी में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. सबकुछ नागरिकता संशोधन क़ानून सामने आने के बाद. अब जब यूपी में क़ानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की बात चल रही है, इसी समय प्रदेश के प्रशासन ने यूपी में तमाम हिंसा के लिए पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) नाम के संगठन को ज़िम्मेदार ठहराया. कहा कि PFI आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठन है. और कई अख़बारों में PFI से जुड़ी ख़बरें चलीं कि बीते 6 महीनों से संगठन ने यूपी में आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाक़ायदा ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement