टी-20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में मैथ्यू वेड की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिज़वान ने 67 रन, फ़ख़्र ज़मां ने नाबाद 55 रन और कप्तान बाबर आज़म ने 39 रन बनाए. चार विकेट खोकर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर के 49 रन, मार्कस स्टोइनिस के नाबाद 40 रन और मैथ्यू वेड नाबाद 41 रन की मदद से 19 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. मैथ्यू वेड केवल 21 रन पर थे तब हसन अली ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद वेड ने शाहीन अफ़रीदी की लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिला दी. देखिए वीडियो.
विश्वकप में हारने के बाद पाकिस्तान को लेकर लोगों ने क्या कहा?
कैच छोड़ने वाले हसन अली जमकर ट्रोल हो रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








