पाकिस्तान के पंजाब में ननकाना साहिब है. सिखों के पहले गुरु नानकदेव का जन्मस्थान. तीन जनवरी यानी शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की. गुरुद्वारे पर हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. एक वीडियो में एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भागने और शहर का नाम गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देता दिख रहा है. गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ. बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया. जम्मू में भी प्रदर्शन की ख़बर है.
ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी के विरोध में पाकिस्तान हाई कमिश्नर के बाहर प्रदर्शन
पाकिस्तान के पंजाब में गुरुद्वारे पर भीड़ ने पत्थरबाजी की थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















