The Lallantop
Logo

'सबको एक दिन मरना है...' हाथरस हादसे पर भोले बाबा का बेतुका बयान!

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में दर्ज केस में आरोपियों के तौर पर भोले बाबा का नाम नहीं दर्ज किया गया है.

Advertisement

हाथरस हादसे के करीब तीन हफ्तों के बाद सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का बुधवार 17 जुलाई को एक वीडिया सामने आया है. जिसमें वो हादसे को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन जो होना तय है उसे कौन रोक सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement