चीन का वुहान शहर. यहीं से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई और पूरी दुनिया इस महामारी की चपेट में आ गई. अब वुहान को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. 26 अप्रैल के अपडेट के मुताबिक, अब वुहान में कोरोना वायरस का एक भी मरीज़ नहीं है. चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वहां के हेल्थ कमिशन के प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘यह नतीजा वुहान के स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत से आया है.’ उन्होंने बताया कि वुहान का आखिरी मरीज़ 24 अप्रैल को ठीक हो गया था.
कोरोना वायरस पर चीन के वुहान ने दिल ख़ुश करने वाली ख़बर दी है
कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान से ही हुई थी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












