The Lallantop
Logo

नवाब मलिक ने ट्वीट किया- ‘समीर वानखेड़े, क्या आपकी साली ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हैं?'

इस ताजा हमले पर समीर वानखेडे ने भी जवाब दिया है.

Advertisement

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की भिड़ंत जारी है. सोमवार 8 नवंबर को नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर एक और हमला बोला. इस बार उनके निशाने पर हैं हर्षदा रेडकर, जो समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर की बहन हैं. यानी समीर वानखेड़े की साली हैं. नवाब मलिक ने हर्षदा रेडकर पर ड्रग्स बिजनेस करने का इल्जाम लगाया है. उनके इस ताजा हमले पर समीर वानखेडे ने भी जवाब दिया है. उनका कहना है कि नवाब मलिक महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement