The Lallantop
Logo

नवनीत राणा और पति रवि राणा को ज़मानत देते हुए कोर्ट ने क्या शर्त रखी?

अदालत ने राणा दंपति को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है.

Advertisement

अमरावती से सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके पति रवि राणा (Ravi Rana) को ज़मानत (bail) मिल गई है. ज़मानत दी सेशंस कोर्ट ने लेकिन जमानत इस शर्त के साथ मिली है कि दोनों ही मीडिया से बात नहीं कर सकते. बता दें कि नवनीत राणा और रवि राणा को 23 अप्रैल की शाम गिरफ्तार किया गया था. मीडिया से बात नहीं करने के अलावा, अदालत ने ये भी कहा कि बेल के दौरान दोनों दोबारा ऐसा काम नहीं करेंगे. दोनों को जांच में सहयोग करना होगा. इन्वेस्टिगेशन के दौरान अगर पुलिस उन्हें बुलाती है तो 24 घंटे के भीतर पेश होना होगा. इसके अलावा अदालत ने दोनों को सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश नहीं करने का आदेश दिया है. अदालत ने राणा दंपति को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement