साल 1964 में एक फिल्म आई थी. फिल्म का एक गाना बहुत फेमस हुआ जिसमें शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर शिकारे पर सवार हैं. ये नहीं याद है तो एक और फिल्म बताते हैं जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा शिकारे पर बैठे हैं. सीन ये भी एक गाने का है. इस फिल्म का नाम बताइयेगा. कुछ और भी ऐसी फिल्में हों जिनमें बोट या शिकारे वाले सीन हों तो वो भी बताइएगा. कहां? कमेंट सेक्शन में. लेकिन हम आज पानी वाली बोट और शिकारे की बात क्यों कर रहे? वो भी फिल्मों के हवाले से. दरअसल ख़बर है कि फिल्म नगरी मुंबई में अब वॉटर टैक्सी चलेंगीं, और सिर्फ गाने फिल्माने के लिए नहीं बल्कि आम आदमी के लिए. यानी अब आम आदमी भी छै-छपाक करते हुए कालजयी शॉर्ट्स फिल्मा सकेगा. कैसे? और कितने रुपयों में आइए जान लेते हैं. देखें वीडियो.
मुंबई वॉटर टैक्सी: लोकल ट्रेन के अलावा अब मुंबई वाले समुद्र के रास्ते भी करेंगे सफ़र
कैसे और कितने में होगा सफर?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















