The Lallantop
Logo

आधी रात को मुख्तार के घर समर्थकों की नारेबाजी, गाजीपुर में हाई अलर्ट

माफ़िया और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व विधायक के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ गई. नौजवानों की भीड़ मुख्तार के लिए जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रही थी.

Advertisement

माफ़िया और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. अस्पताल की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक़, दिल का दौरा पड़ने की वजह से मुख़्तार की मौत हुई है. परिवार जेल में ज़हर दिए जाने का आरोप लगा रहा है. जेल अधिकारियों ने तो इस आरोप का खंडन किया है, मगर मजिस्ट्रेट स्तर पर एक टीम इन आरोपों की जांच करेगी. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व विधायक के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ गई थी. मुख्तार के लिए नौजवानों की भीड़ जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रही थी.
जिसका वीडियो भी सामने आया है. मुख्तार की मौत की खबर सुनते ही पुलिस व प्रशासनिक हलचल बढ़ गई. पूरे गाजीपुर जिले को हाई अलर्ट कर दिया गया. संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त करने लगी. वहीं मुहम्मदाबाद नगर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement