पिता की मौत पर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कोर्ट का रुख करने की बात कही है. उमर ने मीडिया से कहा कि उन्हें प्रशासन की तरफ से मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्हें मीडिया के जरिए इस बात का पता चला. उमर ने कहा, 'हमने पहले भी कहा था और आज भी कहेंगे की उन्हें धीरे धीरे जहर देकर मारा गया. 19 मार्च की रात को उन्हें खाने में जहर दिया गया था. हम कोर्ट का रुख करेंगे. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है'. उमर ने सु्प्रीम कोर्ट का भी रुख किया था. मामले की ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
मुख्तार अंसारी की मौत पर बेटे उमर ने कही कोर्ट जाने की बात, पहले सुप्रीम कोर्ट से क्या मांग की थी?
सूत्रों का कहना है कि मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा था. 29 मार्च को सुबह तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम करेगा.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












