मध्य प्रदेश का इंदौर जिला. यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. और इस वीडियो के बाद नगर निगम के दो कर्मचारी सस्पेंड भी कर दिए गए हैं. दरअसल, आरोप है कि इंदौर नगर निगम के कर्मचारी, सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वाले बुजुर्गों और गरीबों को उठाकर गाड़ी में ले गए. इन लोगों को वो शहर से बाहर शिप्रा नदी के तट पर छोड़ना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाने लगे. मामला बढ़ता देख बुजुर्गों को रैन बसेरे में पहुंचाया गया. अब कांग्रेस इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं एमपी सरकार ने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. देखिए वीडियो.
इंदौर नगर निगम ने जो किया, उसका वीडियो वायरल हो गया और दो कर्मचारी सस्पेंड हो गए
आलोचना हो रही है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















