जुलाई 2021. संसद का मानसून सत्र शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे थे. और एक खबर ने भारत के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी. बवाल ऐसा मचा कि पूरा संसद का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया. सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इस खबर ने हंगामा खड़ा कर दिया. वो खबर पेगासस के बारे में थी. पेगासस यानी जासूसी करने वाला एक सॉफ्टवेयर. अब एक बार फिर से पेगासस का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया है कि भारत सरकार ने रक्षा सौदे के तौर पर इजराइली कंपनी से पेगासस खरीदा था. इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाने पर ले लिया है. राहुल गांधी ने तो यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. देखिए वीडियो.
भारत सरकार ने 2 बिलियन डॉलर के सौदे में इज़रायल से ख़रीदा पेगासस?
ये खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










