The Lallantop
Logo

पेटेंट को लेकर वैक्सीन कंपनियों में विवाद, मॉडर्ना ने फाइजर पर ठोका मुकदमा, कहा- हमारी नकल की

मॉडर्ना का आरोप है कि इन कंपनियों ने कोविड-19 वैक्सीन को बनाने में पेटेंट का उल्लंघन किया है.

Advertisement

अमेरिकी फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना (Moderna) ने फाइजर (Pfizer) और उसके जर्मन पार्टनर बायोएनटेक (BioNTech) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. ये मुकदमा अमेरिका के मैसाचुसेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जर्मनी के डसेलडोर्फ कोर्ट में दायर किया गया है. मॉडर्ना का आरोप है कि इन कंपनियों ने कोविड-19 वैक्सीन को बनाने में पेटेंट का उल्लंघन किया है. उसने इन कंपनियों से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement