2008 मालेगांव बम धमाके के आरोपी रमेश उपाध्याय. उन्होंने उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) जॉइन कर ली है. उन्हें JDU की पूर्व सैनिकों की सेल का राज्य संयोजक बनाया गया है. 12 अक्टूबर को पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र भी जारी किया था. रमेश उपाध्याय सेना के रिटायर्ड मेजर हैं. महाराष्ट्र ATS ने साध्वी प्रज्ञा और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित के साथ उन्हें गिरफ्तार किया था. हालांकि रमेश उपाध्याय को 2017 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. पर मुंबई में NIA की स्पेशल कोर्ट में मामले का ट्रायल चल रहा है.
नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए मालेगांव बम धमाके के आरोपी रमेश उपाध्याय
2017 में जमानत मिल गई थी, लेकिन कोर्ट में ट्रायल चल रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















