9 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2020, 01:09 PM IST)
नए साल का तीसरा दिन. जगह, इराक की राजधानी बगदाद का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा. तड़के सुबह गाड़ियों का एक छोटा सा काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था. एकाएक वहां ज़ोर का धमाका हुआ. काफिले की दो कारों पर मिसाइल दागे गए थे. जैसे ही मारे गए लोगों और मारने वालों की पहचान मालूम चली, ये पूरी दुनिया की मीडिया में हेडलाइन्स बन गई. जनरल सुलेमानी के साथ इराकी मिलिशिया के करीब छह अफसर और कमांडर भी ख़त्म हुए. मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी सहित 7 लोगों की मौत हो गई. पूरी खबर के लिए देखे वीडियो.