The Lallantop
Logo

ईरानी टीवी पर लाइव गन ट्रेनिंग, UAE के झंडे पर चलाई गोली

ईरान के सरकारी टीवी (Iranian TV) पर लाइव प्रसारण के दौरान UAE के झंडे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. खबर है कि क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान अब नागरिकों के लिए हथियार प्रशिक्षण कार्यक्रम टीवी पर चला रहा है.

Advertisement

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से तनाव पहले से ही चरम पर है. ऐसे समय में ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लाइव प्रसारण के दौरान एक एंकर ने स्टूडियो में मौजूद हथियार प्रशिक्षक के साथ कथित तौर पर यूएई (UAE) के झंडे पर गोली (Iranian TV Shots Fired at UAE Flag) चलाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सरकारी चैनल से अब आम नागरिकों के लिए खुले तौर पर हथियार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. टीवी स्टूडियो में एंकर और प्रशिक्षक लाइव शो के दौरान असॉल्ट राइफल चलाते नजर आए. देशभर में आम नागरिकों और किशोरों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर आर्म्स ट्रेनिंग और ड्रिल भी आयोजित की जा रही हैं. वीडियो में देखें कि इस घटना का असर पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर कैसे पड़ सकता है और टीवी पर लाइव गन फायरिंग के बाद क्या हालात हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement