अफ्रीकी देशों कांगो और युगांडा में फैले घातक Ebola Virus Disease संक्रमण ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. World Health Organization (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. अमेरिकी सीडीएस (CDC) के अनुसार, रविवार तक कांगो में 330 से अधिक संदिग्ध मामलों और 90 मौतों की रिपोर्ट मिली है. संक्रमण सबसे पहले देश के उत्तर-पूर्वी इतुरी प्रांत में सामने आया था. WHO और स्वास्थ्य एजेंसियां संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगरानी, टेस्टिंग और आइसोलेशन उपाय तेज कर रही हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. वीडियो में देखें कि वायरस संक्रमण से बचने और रोकथाम के लिए क्या किया गया है.
कांगो में Ebola वायरस ने ली 90 की जान, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
Ebola Virus Outbreak: कांगो और युगांडा में फैले इबोला वायरस संक्रमण ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस के संक्रमण से अब तक 90 लोगों की जान जा चुकी है. WHO ने संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















