The Lallantop

IDF ने कुत्तों से फिलिस्तीनी कैदियों का रेप करवाया? इस रिपोर्ट से हिली दुनिया, इजरायल ने केस ठोका

निकोलस क्रिस्टोफ ने अपने आर्टिकल में गाजा से आए एक पत्रकार कैदी की कहानी बताई है. आर्टिकल के मुताबिक, उन्हें साल 2024 में इजरायली सेना ने हिरासत में लिया था और उनके साथ कई बार यौन हिंसा की गई.

Advertisement
post-main-image
नेतन्याहू ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. (फोटो- India Today)

क्या इजरायल की सेना ने कैदी फिलिस्तीनियों का कुत्तों के जरिये यौन उत्पीड़न करवाया? अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट से पैदा हुए इस सवाल ने बहुत बड़ी बहस छेड़ दी है. बीती 11 मई को NYT में छपे एक विवादित और चौंकाने वाले लेख में दावा किया गया है कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने फिलिस्तीनी कैदियों के साथ यौन हिंसा करने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस लेख ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा और हैरानी देखी गई. विवादित आर्टिकल पर जवाब इजरायल से भी आया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लेख लिखने वाले रिपोर्टर पर आगबबूला हैं. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है. लेकिन NYT में ओपिनियन कॉलम लिखने वाले पत्रकार निकोलस क्रिस्टोफ का दावा है कि ये आर्टिकल उन्होंने 14 फिलिस्तीनी पुरुष और महिला कैदियों के बयानों के आधार पर लिखा है.

निकोलस क्रिस्टोफ ने अपने आर्टिकल में गाजा से आए एक पत्रकार कैदी की कहानी बताई है. आर्टिकल के मुताबिक, उन्हें साल 2024 में इजरायली सेना ने हिरासत में लिया था. इस दौरान उनके साथ कई बार यौन हिंसा की गई. एक बार कथित तौर पर उनके प्राइवेट पार्ट्स को प्लास्टिक टाई से बांध दिया गया था. इसके बाद घंटों तक इस पर चोट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. कई दिनों तक उनके पेशाब में खून आता रहा. 

Advertisement
यौन हिंसा के लिए कुत्ते का इस्तेमाल

लेख में पत्रकार ने अपने साथ हुई एक और घटना का जिक्र किया. उनके मुताबिक, एक दिन उन्हें जमीन पर दबोचकर नंगा कर दिया गया था. इसके बाद उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई. हाथ भी बांध दिए गए और एक कुत्ते को लाया गया. इसके बाद लेख में इस पत्रकार के हवाले लिखा है, 

"किसी इजरायली सैनिक ने कुत्ते को हिब्रू भाषा में कुछ डायरेक्शन दिए. इसके बाद कुत्ता उनके ऊपर चढ़ गया. उन्होंने बताया कि ये सब जब हो रहा था तब इजरायली सैनिक कैमरों से उनकी तस्वीरें ले रहे थे और हंस रहे थे. वो कुत्ते को हटाने की कोशिश करने लगे लेकिन वह उनके शरीर में घुस गया."

लेख के मुताबिक, कई और फिलिस्तीनी कैदियों और मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के कुत्तों को कैदियों के साथ यौन हिंसा करने के लिए ट्रेनिंग दी गई थी. 

Advertisement
netanyahu
नेतन्याहू ने एक्स पर किया पोस्ट
पत्रकार पर भड़के नेतन्याहू

इधर आर्टिकल में IDF पर लगे इन आरोपों को इजरायल सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. गुरुवार, 14 मई को इजरायल ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर मुकदमा भी कर दिया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को X पर लिखा,

मैंने अपने कानूनी सलाहकारों को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और निकोलस क्रिस्टोफ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई पर विचार करने का निर्देश दिया है.

नेतन्याहू ने कहा कि NYT और क्रिस्टोफ ने इजरायली सैनिकों को बदनाम किया है और रेप के आरोप लगाकर “ब्लड लाइबल” फैलाने की कोशिश की है.
उन्होंने कहा कि इजरायल इस पर चुप नहीं बैठेगा और वह इन झूठों के खिलाफ जनता की अदालत और कानून की अदालत दोनों जगह लड़ेंगे. 

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में यौन हिंसा को हथियार की तरह इस्तेमाल करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. लेकिन इसके लिए कुत्तों के इस्तेमाल के आरोप पहली बार लगे हैं. 

वीडियो: पिता पर NEET पेपर लीक का आरोप, MBBS कॉलेज छोड़ बच्चे क्यों भाग गए?

Advertisement