The Lallantop
Logo

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने जांच की किस बड़ी कमी को सुधारने का निर्देश दिया है?

मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच को लेकर नए निर्देश दिए हैं. सोमवार 15 नवंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वो इस हिंसा की जांच में जरूरी सुधार करे. इस सुधार के तहत सुप्रीम कोर्ट ने SIT टीम में सीनियर पुलिस अधिकारियों को शामिल करने का सुझाव दिया है. साथ ही कहा है कि एक रिटायर्ड जज इस पूरी जांच की निगरानी करे ताकि मामले की सही तरीके से जांच की जा सके. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक यूपी सरकार ने भी कोर्ट के इस सुझाव का समर्थन किया है. उसने कहा है कि अदालत अपनी तरफ से जज की नियुक्ति कर सकती है. मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
 

Advertisement