The Lallantop
Logo

लखीमपुर खीरी सीट पर EVM में धांधली के आरोप पर प्रशासन ने क्या कहा?

शख्स ने पीठासीन अधिकारी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया.

Advertisement

वोटिंग के बीच लखीमपुर खीरी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि उसने साइकिल का बटन दबाया. मगर उसे पर्ची BJP की मिली. शख्स ने पीठासीन अधिकारी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. बता दें कि ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग चुनाव आयोग और प्रशासन पर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है. जिलाधिकारी का कहना है कि वीडियो और बूथ की भी जांच की गई. मगर ऐसा कुछ नहीं मिला. देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement