एक उद्योगपति, जो साथ ही साथ जीनियस भी है. कमाल का आविष्कारक है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस किरदार में ढलने के लिए एक आदमी के पास गए थे. ये आदमी अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली ज़बरदस्त कंपनी चलाता है. इसकी एक और कंपनी सबसे शानदार इलेक्ट्रिक कार बनाती है. ये आदमी बड़े शहरों के नीचे कई सुरंग बना रहा है. ये आदमी इंसानी दिमाग को मशीन से जोड़ने वाली टेक्नोलॉजी तैयार कर रहा है. ये आदमी बड़े-बड़े सपने देखता है. उन्हें पूरा करने की काबिलियत भी रखता है. अपनी कई हरकतों के चलते आलोचना भी पाता है. लेकिन इसे असल दुनिया का आयरन मैन कहा जाता है. इस आदमी का नाम है इलॉन मस्क. ये आदमी अब दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन चुका है. देखिए वीडियो.
दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन चुके इलॉन मस्क ने टेस्ला और स्पेस एक्स कैसे बनाया?
असल दुनिया का आयरन मैन कहा जाने वाले की कहानी सुनिए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















