कश्मीर (Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में 26 साल के बैंकर (Banker) विजय कुमार (Vijay Kumar) की हत्या की जिम्मेदारी 'कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स' (Kashmir Freedom Fighters) नाम के आतंकी संगठन ने ली है. आतंकी संगठन ने एक बयान जारी कर कहा, 'कुलगाम के मोहनपारा में हमारे कैडर ने एक इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन में गैर स्थानीय बैंक मैनेजर विजय कुमार को मार दिया. उसके पास डोमिसाइल स्टेटस था. जो कोई भी कश्मीर की आबादी में बदलाव करना चाहेगा, उसका यही अंजाम होगा. ये उन गैर स्थानीय लोगों के लिए आंख खोलने वाला घटनाक्रम है, जो इस गलतफहमी में जी रहे हैं कि मोदी सरकार उन्हें यहां बसा देगी. ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि उनकी जान चली जाएगी. अभी देर नहीं हुई है, नहीं तो अगला नंबर तुम्हारा है.' देखें वीडियो.
कश्मीर: लगातार दूसरी हत्या के बाद आतंकियों ने गैर-स्थानीय लोगों पर मोदी सरकार को क्या धमकी दी?
बैंकर विजय कुमार की हत्या की जिम्मेदारी 'कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)














